Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमित शाह व जेपी नड्डा ने पुण्यतिथि नानाजी देशमुख को किया याद

February 27, 2024

अमित शाह व जेपी नड्डा ने पुण्यतिथि नानाजी देशमुख को किया याद

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ के विस्तार में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। अमित शाह ने नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा,‘ भारत रत्न नानाजी देशमुख जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिश: नमन। नानाजी का पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को समर्पति रहा। उन्होंने अपने संगठन कौशल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई। जनसंघ के माध्यम से नानाजी ने राष्ट्रप्रेम को भारतीय राजनीति के केंद्र में स्थापित करने का प्रयास किया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया। ग्राम शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलम्बन की दिशा में किए गए उनके कार्य प्रेरणीय हैं। ‘

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी नानाजी देशमुख के योगदान को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा,‘ भारत रत्न श्रद्धेय नानाजी देशमुख जी का संपूर्ण जीवन अंत्योदय, ग्रामीण विकास, सामाजिक समरसता व जनसेवा को समर्पित रहा। आज उनकी पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन करता हूं। राष्ट्रनिर्माण में नानाजी का असाधारण योगदान अविस्मरणीय है। ग्रामोदय के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव हमारी प्रेरणा बने रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें