Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण मिशन के लिए नए विमान का नाम आधिकारिक तौर पर निर्धारित 

February 24, 2024

चीन के मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण मिशन के लिए नए विमान का नाम आधिकारिक तौर पर निर्धारित 

24 फरवरी को चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय से मिली खबर के अनुसार सार्वजनिक आग्रह और चयन के बाद, चीन के मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण मिशन के लिए नए विमान का नाम हाल ही में निर्धारित किया गया। नई पीढ़ी के मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का नाम “मेंग चो” है और चंद्र लैंडर का नाम “लान युए” है।

चीनी अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण पूरा होने के बाद, चंद्रमा पर उतरना चीनियों के लिए अंतरिक्ष अन्वेषण का अगला लक्ष्य बन गया है। मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण परियोजना का चंद्र लैंडिंग चरण पूरी तरह से लॉन्च हो चुका है, इसलिए मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण के लिए नए विमानों का नामकरण भी एजेंडे में है। अगस्त 2023 में, चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने जनता से मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण मिशनों के लिए नए विमान नामों के लिए एक संग्रह गतिविधि शुरू की। विशेषज्ञ चयन और समीक्षा के बाद, नई पीढ़ी के मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को “मेंग चो” नाम दिया गया और चंद्र लैंडर को “लान युए” नाम दिया गया।नए विमान के नाम में विशिष्ट चीनी विशेषताएं, समय की विशेषताएं और सांस्कृतिक विशेषताएं हैं।

वर्तमान में, मेंग चो अंतरिक्ष यान, लान युए चंद्र लैंडर और छांग चेंग नंबर 10 वाहक रॉकेट पूरी तरह से प्रारंभिक प्रोटोटाइप विकास चरण में प्रवेश कर चुके हैं और विभिन्न काम सुचारू रूप से चल रहे हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें