Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

हुलुनबेइर में शुरू हुआ 14वां चीन शीतकालीन खेल

February 18, 2024

हुलुनबेइर में शुरू हुआ 14वां चीन शीतकालीन खेल

यह इनर मंगोलिया द्वारा आयोजित पहला बड़े पैमाने का राष्ट्रीय व्यापक खेल आयोजन भी है। इस खेल में 8 प्रमुख खेल और 176 छोटे खेल हैं, जिनमें स्केटिंग, स्कीइंग, बायथलॉन, कर्लिंग, आइस हॉकी, बोबस्लेय, स्लेजिंग और स्की पर्वतारोहण शामिल हैं। इस खेल में 3,000 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया। यह पिछले सभी राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में सबसे बड़ा शीतकालीन खेल है।

14वें चीन शीतकालीन खेल के उद्घाटन समारोह में विभिन्न प्रकार के मंच छवि वाहकों का उपयोग किया गया, ताकि दर्शकों को बर्फ की दुनिया, घास के मैदान के दृश्य और शहरी परिदृश्य जैसे बहुआयामी दृश्यों में खुद को डुबोने और प्रौद्योगिकी और कला के सही एकीकरण का अनुभव मिल सके।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें