Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिला प्रशासन ने लोगों को ‘कपूरथला हैरिटेज फैटिवल’ में शामिल होने के लिए दिया आमंत्रण

February 27, 2024

जिला प्रशासन ने लोगों को ‘कपूरथला हैरिटेज फैटिवल’ में शामिल होने के लिए दिया आमंत्रण

कपूरथला: पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग और जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय सैनिक स्कूल में आयोजित किए जा रहे कपूरथला हैरिटेज फैटिवल की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। तीन दिवसीय विरासती मेले में प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनमोहन वारिस, अमृत मान, सूफी फनकारों के अलावा करामत फकीर कव्वाल कव्वालीयां पेश करेंगे।

कपूरथला हैरिटेज फैटिवल के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने लोगों को 1 से 3 मार्च तक आयोजित होने वाले विरासती मेले में राज्य की समृद्ध विरासत और संस्कृति को प्रस्तुत करने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि विरासत मेले के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपयुक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि लोग आसानी से राज्य की समृद्ध विरासत को दर्शाने वाली प्रस्तुतियों का आनंद ले सकें।


डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने बताया कि पहले दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गायक के रंगः अध्यापकों के संग, लोक नाच(लूड़ी, गिद्दा, भांगड़ा) आदि प्रस्तुतियों के इलावा पंजाबी गायक अमृत मान द्वारा अपने फन का मुज़ाहिरा किया जायेगा। इसी प्रकार दूसरे दिन लोक गीत, लोक साज़ एवं नकल, विरासती प्रशनोतरी, संगीतक रंग: बच्चों के संग, हंसी-मजाक और खेल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इसके अलावा गायक मंजीत शायरा द्वारा पेशकारीयों के इलावा करामत फकीर कव्वाल द्वारा कव्वालीयां की भी प्रस्तुत करेंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि विरासती मेले के तीसरे दिन कविशरी और गीत, गजल, गिद्धा भांगड़ा जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुति होगी और प्रसिद्ध गायक मनमोहन वारिस अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा मेले के तीनों दिन खेलों का आयोजन होगा। मेले के पहले दिन कुश्ती, दूसरे दिन नैशनल स्टाइल कबड्डी और तीसरे दिन रस्साकशी के मुक़ाबले होंगे। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को विरासती मेले को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में लोगों के आगमन एवं उनकी सुविधा को देखते हुए सुरक्षा, पर्याप्त पार्किंग, सुगम प्रवेश सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि लोग बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद उठा सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें