Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आतंकवादी-अपराधी गठजोड़ : एनआईए ने पंजाब, राजस्थान में 16 जगहों पर की छापेमारी

February 27, 2024

आतंकवादी-अपराधी गठजोड़ : एनआईए ने पंजाब, राजस्थान में 16 जगहों पर की छापेमारी

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने देश में आतंकवादी-अपराधी गठजोड़ को खत्म करने के लिए मंगलवार को पंजाब और राजस्थान में कई स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें छह लोगों को हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संघीय एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी-संगठित आपराधिक गिरोह के गठजोड़ से संबंधित एक मामले में जारी जांच के तहत पंजाब में 14 और राजस्थान में दो स्थानों पर तलाशी ली गई।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के संबंध में छह लोगों से पूछताछ की जा रही है। एनआईए ने कहा कि पंजाब के अमृतसर, बठिंडा, मोगा, संगरूर और कपूरथला जिलों और राजस्थान के चुरू और हनुमानगढ़ जिलों में सुबह छापेमारी शुरू की गई।

एजेंसी ने कहा, ‘‘आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कई लोगों को पूछताछ के लिए ले जाया गया। कई डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए, जिनकी जांच की जा रही है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें