Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

नामीबिया के निकोल लॉफ्टी-ईटन ने ठोका T20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक, महज इतनी गेंदों पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

February 28, 2024

नामीबिया के निकोल लॉफ्टी-ईटन ने ठोका T20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक, महज इतनी गेंदों पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कीर्तिपुर: नामीबिया के यान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने मंगलवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 33 गेंद में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा। लॉफ्टी-ईटन ने इस शतक के साथ नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड एक गेंद से तोड़ दिया। कुल मिलाकर लॉफ्टी ईटन ने 36 गेंद में 101 रन बनाए जिसमें 11 चौके और आठ छक्के शामिल थे। उन्होंने 92 रन चौके और छक्के जड़ कर बनाये जोकि टी-20 में किसी बल्लेबाज़ के सबसे अधिक रन हैं।

उल्लेखनीय है कि नेपाल के मल्ला ने वर्ष 2023 एशियन गेम्स में मंगोलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था इस मैच में नेपाल ने तीन विकेट पर 314 रन बनाए थे। इसी मैच में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने नौ गेंद में अर्धशतक लगाया था जो टी-20 का सबसे तेज अर्धशतक है। संयोग से लॉफ्टी ने यह रिकॉर्ड तब तोड़ा जब ऐरी गेंदबाजी कर रहे थे और मल्ला मैदान पर मौजूद थे।

लॉफ्टी ईटन उस समय बल्लेबाजी करने आये जब नामीबिया का स्कोर 11 ओवर में तीन विकेट पर 62 रन था। उन्होंने पहली छह गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाया और 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मलान क्रुगर के साथ चौथे विकेट के लिए 52 गेंद में 135 रन जोड़े और नामीबिया ने चार विकेट पर 206 रन बनाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें