Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zomato और इस महिला का Chat Screenshot हो रहा बेहद Viral, जिसे देख नहीं रुक रही लोगों की हसी

February 28, 2024

Zomato और इस महिला का Chat Screenshot हो रहा बेहद Viral, जिसे देख नहीं रुक रही लोगों की हसी

सोशल मीडिया पर आये दिन कुछ न कुछ ऐसी वायरल वीडियो देखने को मिलती है जिन्हें देख हर कोई मुस्कुरा देता है। इन दिनों एक स्क्रीन शॉट बहुत ज्यादा वायरल हो रही है जो हर किसी के फेस पर मुस्कराहट का कारण बन रहा है। जैसे कि आपको पता है जोमाटो अपने लजीज खानों की डिलीवरी के अलावा अपने दिलचस्प और फनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए भी जाना जाता है। वही इन दिनों जोमाटो और कस्टमर की चैट्स बहुत वायरल हो रही है जिसे पढ़ जोमाटो ने लोगों का दिल जीत लिया है। इसे देख हर कोई मुस्कुरा रहा है।

अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है तो आपको इन दिनों इंस्टाग्रम पर चल रहे ट्रेंडिंग रील्स का पता ही होगा, तो आपने ‘एक मछली पानी में गई, छपाक’ वाला वायरल वीडियो भी अवश्य देखा होगा। शायद ट्राई भी कर लिया हो। दरअसल, जोमैटो का हालिया ट्वीट भी इसी ट्रेंड से जुड़ा हुआ है कुछ हुआ यूँ कि रितिका नाम की एक कस्टमर ने फूड डिलीवरी ऐप से ‘सिंगल फिश फ्राई’ ऑर्डर किया था। इस पर जोमैटो ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में महिला को जवाब दिया, ‘पानी में गई।’

वही मजेदार बात ये रही कि इस वायरल ट्रेंड में शामिल होने से कस्टमर रितिका भी खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने भी तुरंत जवाब दिया ‘छपाक’। जोमैटो द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि महिला ने फूड डिलीवरी ऐप को बताया कि उसने गलत एड्रेस पर ऑर्डर प्लेस कर दिया था। क्या वह इसमें उसकी कोई मदद कर सकते हैं? इस पर जोमैटो ने जब ऑर्डर डिटेल्स मांगी, तो महिला ने बताया कि उसने एक फिश फ्राई ऑर्डर किया था। अब जोमैटो की इस पोस्ट पर नेटिजन्स मजेदार तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

वही एक यूजर ने मजे लेते हुए कमेंट किया है, ‘ऑर्डर प्रीपेड था तो पैसे भी पानी में गए। छपाक-छपाक.’ वहीं, दूसरे यूजर ने जोमैटो के सेन्स ऑफ ह्यूमर की तारीफ करते हुए लिखा है, आप भी बड़े गजब हैं। आपका शेयरहोल्डर बनकर खुश हूं। एक अन्य यूजर का कहना है, और इस ट्रेंड का विनर है जोमैटो। एक और यूजर ने लिखा, जब दो मीमबाज एक-दूसरे से मिलते हैं, तब कुछ ऐसा ही दृश्य होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें