Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Police को मिली High Tech वाहनों की सौगात, CM Mann ने 410 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

February 28, 2024

Punjab Police को मिली High Tech वाहनों की सौगात, CM Mann ने 410 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

फिल्लौर : पंजाब पुलिस को ओर भी मजबूत और हाईटेक बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा कई अहम कदम उठाए जा रहे है। इसी के साथ आज सीएम भगवंत मान द्वारा पंजाब पुलिस के आधुनिकीकरण के मद्देनजर 410 नई और हाईटेक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर पंजाब पुलिस के बेड़े में शामिल किया गया हैं। सीएम मान ने एक्स पर पाेस्ट साझा करते हुए कहा कि आज पंजाब पुलिस के आधुनिकीकरण के मद्देनजर 410 नई और हाईटेक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर पंजाब पुलिस के बेड़े में शामिल किया गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से गाड़ियां रखी गई हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस गाड़ियां लोगों की सुरक्षा के लिए हर वक्त तैयार रहेंगी। अपने नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करना सरकारों का कर्तव्य है, जिसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

पिछली सरकारों के दौरान पंजाब पुलिस में भर्ती पिछले साल होती थी, लेकिन हम हर साल 2200 पुलिस कर्मियों की भर्ती कर रहे हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देना है। पंजाब पुलिस पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आप पूरी मेहनत से अपनी ड्यूटी निभाएं। आपको किसी भी सुविधा से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब पुलिस हमारा गौरव है। उन्हें उचित सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। मैं हर पुलिसकर्मी का सलाम का जबाब देता हूं। पंजाब में ऐसा पहली बार हुआ है कि 10 डीसी और 6 एसएसपी लड़कियां हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी बेटियों और बहनों को उचित सम्मान दें। पिछली सरकारों के दौरान 90 फीसदी पुलिसकर्मी अपनी वर्दी खुद तैयार करते थे। अब हमने संगरूर से एक योजना शुरू की है, जिसमें सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ पंजाब पुलिस की वर्दी भी तैयार की जाएगी।

सीएम मान ने कहा कि सड़कों पर दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली मौतों की संख्या को कम करने के लिए ‘सड़क सुरक्षा बल’ का गठन किया गया है। इस बल ने 15 दिनों में 124 लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और अधिक घायल हुए 204 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस फोर्स को बनाने वाला पंजाब देश का पहला राज्य है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें