Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त से टली शादी, बैरंग लौटी बारात

February 29, 2024

दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त से टली शादी, बैरंग लौटी बारात

रांची: वैवाहिक रस्म के दौरान दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त की वजह से शादी टल गई और बारात को बैरंग लौटना पड़ा। वाकया झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र का है।

बुधवार को गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र निवासी अंजनी कुमार की बारात केतार प्रखंड गई थी। बारातियों के स्वागत, जयमाल और द्वारपूजा के बाद जब दुल्हन के सिंदूरदान के रस्म का वक्त आया, तो दूल्हे ने शर्त रख दी कि वह लाइट बंद कर एकांत में यह रस्म पूरी करेगा।

वर-वधू दोनों पक्ष के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी शर्त पर अड़ा रहा। अंतत: पंचायत बैठी और दोनों पक्षों की सहमति से शादी टाल दी गई। दूल्हा पक्ष को 5.13 लाख रुपए दुल्हन पक्ष को देना पड़ा। इसके बाद दूल्हा और बाराती बैरंग लौट गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें