Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक घमासान

February 29, 2024

शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक घमासान

कोलकाता। ईडी और सीएपीएफ अधिकारियों पर हमले के मास्टरमाइंड टीएमसी नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद राज्य में राजनीतिक घमासान छिड़ गया है।
सत्तारूढ़ टीएमसी ने शाहजहां की गिरफ्तारी का पूरा श्रेय पुलिस को दिया है और इस बात को भी दोहराया कि यह गिरफ्तारी कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस टी.एस. शिवगणनम द्वारा गिरफ्तारी की राह में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने के बाद संभव हो पाई है।

शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद कुछ घंटे बाद टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया कि पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी के प्रयास से कोर्ट ने सभी कानूनी बाधाओं को दूर कर दिया, इससे पुलिस शाहजहां को गिरफ्तार कर पाई।

इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि सीबीआई को अब पश्चिम बंगाल में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की दिशा में भी कदम उठाना चाहिए। सुवेंदु अधिकारी की नारदा वीडियो के मामले में और मिथुन चक्रवर्ती की चिट-फंड इकाई अल्केमिस्ट ग्रुप मामले में गिरफ्तारी होनी चाहिए।

घोष ने कहा कि मुझे विश्वास है कि अब महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह की भी गिरफ्तारी होगी। इसके अलावा ईडी को अब लोन वापस नहीं करने वालों के खिलाफ भी शिकंजा कसना चाहिए।

वहीं, संदेशखाली से सीपीआई(एम) के पूर्व विधायक निरपदा सरदार ने कहा कि इस गिरफ्तारी के मामले में टीएमसी पुलिस का महिमामंडन कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह गिरफ्तारी कलकत्ता उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणी के बाद हुई है। वह शुरू से ही कह रहे हैं कि शाहजहां संदेशखाली में है।

स्थानीय लोगों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार बाद में उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद रिहा सरदार ने कहा, ‘मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि शाहजहां संदेशखाली में है। उसे कई स्थानीय लोगों ने देखा भी है, लेकिन पुलिस ने नहीं देखा। मैं यह भी कहता रहा कि जब तक टीएमसी की ओर से हरी झंडी नहीं दे दी जाएगी, तब तक उसकी गिरफ्तारी का मार्ग प्रशस्त नहीं होगा। अब जब सत्तारूढ़ दल को लगा कि उसकी गिरफ्तारी करनी चाहिए, तो ऐसा हुआ।‘

सरदार के आरोपों को दोहराते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा सदस्य दिलीप घोष ने कहा कि शाहजहां के ठिकानों से पुलिस अवगत थी और उसे शरण दे रखी थी, अब पुलिस के पास उसे गिरफ्तार कराने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शाहजहां की गिरफ्तारी पर संतुष्टि जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बात से खुशी है कि अब चीजें सही दिशा में हो रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें