Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोंडा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

February 29, 2024

गोंडा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में बुधवार रात एक सड़क दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस क्षेत्रधिकारी (नगर) विनय कुमार सिंह ने बताया कि बिंदेश यादव (29), अनुपम पाठक (28) और सूरज पाठक कार से बीती रात लखनऊ से गोंडा आ रहे थे। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत हारीपुर कस्बे के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में आग गई। हादसे में कार सवार अनुपम और बिंदेश की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सूरज को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर किया गया है।
सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें