Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुणे में 28 मार्च से महिलाओं के रेड बॉल टूर्नामेंट का आयोजन करेगा BCCI

March 1, 2024

पुणे में 28 मार्च से महिलाओं के रेड बॉल टूर्नामेंट का आयोजन करेगा BCCI

नई दिल्ली: महिलाओं के रेडबॉल क्रिकेट की भारत के घरेलू कैलेंडर में छह साल बाद वापसी होगी जब बीसीसीआई पुणे में 28 मार्च से सीनियर इंटर जोन टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। यह फैसला भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बाद लिया गया। भारत ने हाल ही में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेले हैं। आखिरी बार महिलाओं के लिये लाल गेंद का घरेलू टूर्नामेंट 2018 में खेला गया था।

पूर्व तेज गेंदबाज अमिता शर्मा ने पीटीआई से कहा ,‘‘यह स्वागत योग्य कदम है। राष्ट्रीय टीम फिर टेस्ट क्रिकेट खेल रही हैऔर हमें अगली पीढी के क्रिकेटरों की जरूरत है जो लाल गेंद से खेल सके। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ टूर्नामेंट की मेजबान करेगा जिसमें पूर्व , पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, मध्य और पूर्वोत्तर की टीमें भाग लेंगी। सेमीफाइनल तीन अप्रैल को और फाइनल नौ अप्रैल को होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें