Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतना अहम : Hardik Singh

March 1, 2024

सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतना अहम : Hardik Singh

नई दिल्लीः भारतीय पुरूष हॉकी टीम के उपकप्तान हार्दिक सिंह का मानना है कि पिछले साल एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब से उनकी टीम की उपलब्धियों की नींव पड़ी और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने के लिए यह खिताब बरकरार रखना अहम होगा। भारतीय टीम ने पिछले साल एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सीधे पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। इसके अलावा एफआईएच प्रो लीग में भी अच्छा प्रदर्शन किया। एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का अगला सत्र चीन में 8 से 17 सितंबर तक खेला जाएगा।

हार्दिक सिंह ने कहा, कि ‘मुझे लगता है कि भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए टीम ने उस टूर्नामेंट को स्प्रिंगबोर्ड की तरह लिया। हम इस बार भी खिताब बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेंगे।’’ उन्होंने कहा, कि ‘हमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना है और इस सफर में यह महत्वपूर्ण कदम है।’’ हार्दिक सिंह ने कहा, कि ‘चेन्नई में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी शानदार टूर्नामेंट था। हम नए मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन की शैली के अनुरूप ढल रहे थे और स्वर्ण पदक इसका परिचायक है कि हम सही दिशा में जा रहे हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें