Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नरवाना के गांव दनौदा कलां के युवक की बडनपुर नहर पर गोलियां मारकर की हत्या

March 2, 2024

नरवाना के गांव दनौदा कलां के युवक की बडनपुर नहर पर गोलियां मारकर की हत्या

नरवाना: गांव दनौदा कलां के युवक के चार युवकों द्वारा गांव बडनपुर में नहर पर तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से गोली के दो खाली कारतूस बरामद किए। वहीं युवक की हत्या होने पर सीआइए जींद व सीआइए नरवाना की टीमों ने युवक की हत्या में शामिल आरोपितों की धड़पकड़ करने की कार्रवाई तेज कर दी। डीएसपी अमति भाटिया ने भी वारदात स्थल पर जाकर आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें पाया कि बडनपुर नहर की तरफ से चार युवक एक बाइक पर आते दिखाई दे रहे हैं। जोकि गांव मंगलपुर की ओर गोली मारने के बाद फरार हो गए।

गांव दनौदा कलां वासी विकास ने बताया कि उसका भाई 33 वर्षीय सुशील उर्फ शीलू गुजरात के भरूच में ट्रांसपोर्ट मैनेजर के तौर पर काम करता था। वह बुधवार 28 फरवरी को ही घर आया था। वह शुक्र वार को सुबह अपने चाचा की कार मांगकर किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन लगभग 20 मिनट बाद उसके पास फोन आया कि उसको गोली मार दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा, तो उसके भाई सुशील उर्फ शीलू को पहले ही ग्रामीण नागरिक अस्पताल में ले गए थे। जहां उसको डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गांव दनौदा कलां वासी विक्र म उर्फ विक्की को नामजद करते अन्य तीन के खिलाफ हत्या व शस्त्न अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें