Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL 2024, RCB vs MI Women, 9th Match: आरसीबी के खिलाफ मुंबई ने पहली जीत की दर्ज़, बैंगलोर को सात विकेट से हराया

March 2, 2024

WPL 2024, RCB vs MI Women, 9th Match: आरसीबी के खिलाफ मुंबई ने पहली जीत की दर्ज़, बैंगलोर को सात विकेट से हराया

आज महिला प्रीमियर लीग का नौवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में पहली बार आमने-सामने होंगी। पिछले सीजन में आरसीबी और एमआई का दो बार आमना-सामना हुआ। हमरनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने स्मृति मंधाना की टीम को दोनों मैचों में शिकस्त दी। ऐसे में आज आरसीबी मुंबई से अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। महिला प्रीमियर लीग के नौवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में हरनप्रीत कौर खेलती नजर नहीं आएगी। उनकी जगह नैट सिवर ब्रंट टीम की कमान संभालेंगी। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

कप्तान हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को सात विकेट से हरा दिया। अमेलिया कर की तूफानी पारी के दम पर एमआई ने मंधाना की टीम को 29 गेंदों के शेष रहते हरा दिया। आरसीबी के खिलाफ मुंबई की ये इस सीजन में पहली जीत है। इससे पहले पिछले सीजन में मुंबई ने आरसीबी को दो बार हराया था। वहीं, आरसीबी की इस सीजन में ये दूसरी हार है।

महिला प्रीमियर लीग के नौवें मुकाबले में स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में छह विकेट खोकर 131 रन बनाए। इस दौरान एलिस पैरी और जॉर्जिया वेयरहैम के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। मुंबई के खिलाफ आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं कप्तान स्मृति मंधाना नौ रन बनाकर आउट हो गईं। टीम को दूसरा झटका तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं सब्बिनेनी मेघना के रुप में लगा जो 11 रन बना सकीं। तीसरा टका सोफी डिवाइन के रूप में लगा जो 10 गेंदों में नौ रन बना पाईं। इस मुकाबले में ऋचा घोष ने सात, सोफी मोलिनेक्स ने 12 और जॉर्जिया वेयरहैम ने 27 रन बनाए। एलिस पैरी 38 गेंदों में 44 रन और श्रेयंका पाटिल पांच गेंदों में सात रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए नैट सिवर ब्रंट और पूजा वस्त्रकार ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, इसी वोंग और साइका इशाक को एक-एक सफलता मिली।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (डब्ल्यू), सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह

मुंबई इंडियंस : हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), नेट साइवर-ब्रंट (सी), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, एस सजना, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, कीर्तन बालाकृष्णन, सैका इशाक


RCBW 131/6 (20)

MIW 133/3 (15.1) Mumbai Indians Women won by 7 wkts

PLAYER OF THE MATCH = Amelia Kerr

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें