Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

वन्य जीवों व पक्षियों के संरक्षण के लिए प्राइमरी रेस्पांस टीम का होगा गठन

March 3, 2024

वन्य जीवों व पक्षियों के संरक्षण के लिए प्राइमरी रेस्पांस टीम का होगा गठन

केलंग: लाहौल वन मंडल निरंतर ही वन्य जीवों के संरक्षण में कार्यरत रहा है। स्थानीय समुदायों के सहयोग से आज जिला लाहौल स्पीति स्थित के केलांग जाती वन्या जीव दिवस के रूप में मनाया गया। लाहौल स्पीति में जाने वाले वन्य जीवों व पक्षियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। लाहौल वन मंडल में पाए जाने वाले वन्यजीवों में मुख्यत: बर्फानी तेंदुआ, तिब्बती भेड़िया, हिमालय भूरा भालू, हिमालय काला भालू, कस्तूरी मृग, हिमालय आइबेक्स, हिमालय ताहर, हिमालय लाल लोमडी आदि जीव शिमल हैं व अब तक 200 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां लाहौल वन मंडल में दर्ज की गई है।

अनिकेत वानवे आई एफ एस, उप वन संरक्षक, लाहौल वन मंडल ने बताया कि लाहौल वन मंडल में वन्य जीवों और स्थानीय लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल रहा है। वन्य जीवों द्वारा स्थानीय लोगों के माल मवेशियों के नुकसान किए जाने पर सरकार द्वारा तय मुआवजा राशि प्रदान किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में घाटी में फसल चक्र में हुए परिवर्तन के कारण अब कुछ जगहों पर मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हुई है जो कि मुख्य भूरा भालू के खेतों व सेब बगीचों के आस पास आ जाने के कारण है जिससे मटर, सब्जियों, सेब के पौधों का नुक्सान पाया गया है।

इस स्थिति से निपटने के लिए वन मंडल लाहौल में वर्ष 2024- 25 में प्राइमरी रेस्पॉन्स टीम का गठन किया जाएगा जिन्हे आधुनिक उपकरणों के प्रयोग से संबंधित प्रशिक्षण दिया जायेगा जो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वन्य जीवों को उनके खेतों/बगीचों से दूर रखने व घायल वन्य जीवों को बचाने का कार्य करेंगे। साथ ही लाहौल वन मंडल व कृषि विभाग सोलर फेंसिंग लगाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद करेगा। लाहौल में कुछ ऐसे वन्य जीव पाए जाते हैं, जो विलुप्तप्राय हैं या विलुप्ति का खतरा है, इनके संरक्षण के लिए भारत सरकार व प्रदेश सरकार प्रयासरत हैं।

इनका संरक्षण व संवर्धन करना प्रत्येक नागरिक का भी मौलिक कर्तव्य है। हमें अपने व वन्य जीवों में सामंजस्य स्थापित करने की आवशयक्ता है। लाहौल वन मंडल में भी वन्य जीव पर्यटन गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं, जो आने वाले समय में स्थानीय लोगों के रोजगार/ आजीविका उपार्जन में मुख्य भूमिका निभा सकता है। विश्व वन्य जीव दिवस के सुअवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, आप सभी से वन्य जीवों के संरक्षण में सहयोग ज़ारी रखने की अपील की जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें