Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुख्यमंत्री ने 120 माइक्रोन से अधिक मोटाई के प्लास्टिक कैरीबैग पर पाबंदी हटाने की घोषणा की

March 4, 2024

मुख्यमंत्री ने 120 माइक्रोन से अधिक मोटाई के प्लास्टिक कैरीबैग पर पाबंदी हटाने की घोषणा की

लुधियाना: लुधियाना में आयोजित सरकार-व्यापार मिलनी के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 120 माइक्रोन से अधिक मोटाई के प्लास्टिक कैरीबैग के निर्माण पर पाबंदी हटाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुतलक मंजूरी के लिए प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा।

साथ ही मुख्यमंत्री ने प्लास्टिक इंडस्ट्री को अपग्रेड करने हेतु हंबड़ां रोड़ पर 20 एकड़ में प्लास्टिक बनाने के लिए जगह देने की घोषणा भी की। इससे पहले प्लास्टिक मैन्यूफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन (पी.एम. टी.एम.) के प्रधान मंकर गर्ग व महासचिव राजीव जैन ने कहा कि कुछ वर्ष पहले पंजाब में प्लास्टिक कैरीबैग का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया। इससे सैकड़ों प्लास्टिक इकाइयां रातों-रात बंद हो गई।

जबकि, दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने आज भी 120 माइक्रोन से अधिक मोटाई का कैरीबैग बनाने की छूट दे रखी है। दूसरी, तरफ आज पंजाब की प्लास्टिक इंडस्ट्री विभिन्न पाबंदियों के चलते लगातार पिछड़ते जा रही है। इंडस्ट्री को अपग्रेड करने की जरूरत है। यह तभी संभव हो सकता है, जब इंडस्ट्री को एक जगह संगठित किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें