Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड एक्ट्रेस Adah Sharma की फिल्म बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर हुआ रिलीज

March 4, 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस Adah Sharma की फिल्म बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा की आने वाली फिल्म बस्तर :द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। द केरल स्टोरी की सफलता के बाद अदा शर्मा की फिल्म बस्तर :द नक्सल स्टोरी आने वाली है। ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा इस फिल्म से जुड़ी हैं।

फ़िल्म बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।मेकर्स ने ‘नीरजा माधवन’ के रूप में अदा शर्मा का पोस्टर रिलीज किया है।पोस्टर में अदा शर्मा एक नक्सलियों लड़ने वाली फाइटर और आइपीएस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपने साहस के दमकर नक्सलियों से लड़ती हैं।पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में बताया, ‘कर्तव्य या प्रतिज्ञा: अंत तक कमिटेड, नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में अथक.

#बस्तर द नक्सल स्टोरी में सच्चाई को उजागर करें, ट्रेलर 5 मार्च 2024 को रिलीज होगा!’ विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और आशिन ए. शाह द्वारा सह-निर्मित, ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई गई है।फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ 15 मार्च को रिलीज होगी।इस फिल्म मेंअदा शर्मा के अलावा फिल्म में इंदिरा तिवारी, विजय कृष्णा, यशपाल शर्मा, राइमा सेन और शिल्पा शुक्ला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें