Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली का बजट पेश करने से पहले आतिशी ने सिसोदिया की मां, पत्नी से लिया आशीर्वाद

March 4, 2024

दिल्ली का बजट पेश करने से पहले आतिशी ने सिसोदिया की मां, पत्नी से लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को बजट पेश करने से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मां और पत्नी से आशीर्वाद लिया। सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले साल 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उन्होंने गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

पिछले साल कैलाश गहलोत ने दिल्ली का बजट प्रस्तुत किया था। आतिशी को पिछले साल मार्च में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था और वह आज अपना पहला बजट पेश कर रही हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘2015 से 2022 तक हर साल मनीष जी का बजट भाषण सुना है। मैं आज जब उनकी अनुपस्थिति में बजट पेश करने जा रही हूं, तो उससे पहले मनीष जी की पत्नी और उनकी माताजी से आशीर्वाद लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें