Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जाखड़ की राज्य चुनाव समिति की बैठक में 13 लोकसभा उम्मीदवारों के लिए 230 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

March 4, 2024

जाखड़ की राज्य चुनाव समिति की बैठक में 13 लोकसभा उम्मीदवारों के लिए 230 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

चंडीगढ़: आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए, पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिन में यहां राज्य चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित थे।

बैठक में चर्चा के एजेंडे का खुलासा करते हुए रूपाणी ने कहा कि लोकसभा टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों से 231 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उम्मीदवार समाज के सभी वर्गों से हैं और कई युवाओं ने भाजपा के टिकट के लिए आवेदन किया है। जाखड़ ने कहा कि भाजपा के प्रति स्पष्ट रुचि पंजाब के हितों की रक्षा के लिए आशा का स्वाभाविक परिणाम है।

रूपाणी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश में लोग निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा नीत राजग को तीसरा कार्यकाल देने का इंतजार कर रहे हैं। रूपाणी ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी क्षेत्रों में उपलब्धियों के आधार पर भाजपा पंजाब से सभी 13 सीटें जीतेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें