Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL शुरू होने से महज दो हफ्ते पहले धोनी का नया ऐलान, नये सत्र में नयी भूमिका के लिए तैयार रहें

March 5, 2024

IPL शुरू होने से महज दो हफ्ते पहले धोनी का नया ऐलान, नये सत्र में नयी भूमिका के लिए तैयार रहें

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने से महज दो हफ्ते पहले महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट डालकर अटकलों का दौर तेज कर दिया जिसमें उन्होंने दावा किया कि नये सत्र में नयी भूमिका उनका इंतजार कर रही है।

चेन्नई सुपरकिंग्स को अपनी कप्तानी में पिछले सत्र में पांचवां खिताब दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान ने हालांकि इस पोस्ट में न तो लीग का जिक्र किया और न ही नयी भूमिका के बारे में बताया जिससे हर कोई बस अनुमान ही लगा रहा है।

धोनी ने फेसबुक पर सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘‘नये सत्र के लिए और नयी भूमिका के लिए इंतजार नहीं कर सकता। ’’ अटकलें लगायी जा रही हैं कि बतौर खिलाड़ी यह धोनी का अंतिम सत्र होगा।

पिछले साल धोनी ज्यादातर सीएसके की पारी के अंत में बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि वह आईपीएल 2024 में टीम के कप्तान की भूमिका में होंगे या नहीं।

पिछले साल खिताब जीतने के बाद धोनी से जब पूछा गया कि वह संन्यास ले लेंगे तो रांची के इस खिलाड़ी ने कहा कि यह आसान रास्ता चुनने जैसा होगा।

उन्होंने फिर कहा था कि अगर फिटनेस सही रही तो वह अगले सत्र में सीएसके के कप्तान के तौर पर वापसी की कोशिश करेंगे। वह हाल में जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी से पूर्व समारोह में दिखायी दिये थे। वह अभी तक चेन्नई में चल रहे सीएसके के ट्रेनिंग शिविर में नहीं पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें