Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के खिलाफ टैस्ट मैचों की तैयारी के लिए पाक के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रह सकते हैं ग्रीन

March 5, 2024

भारत के खिलाफ टैस्ट मैचों की तैयारी के लिए पाक के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रह सकते हैं ग्रीन

वेलिंगटन: आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि स्टार ऑलराऊंडर कैमरन ग्रीन भारत के खिलाफ दिसंबर में होने वाली घरेलू टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला से बाहर रह सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बजाय ग्रीन आस्ट्रेलिया की घरेलू प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता शैफील्ड शील्ड में खेल सकते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्तमान टैस्ट श्रृंखला से पहले भी यही रणनीति अपनाई गई थी और ग्रीन ने पहले टैस्ट मैच में 174 रन की नाबाद पारी खेलकर इसे सही साबित किया था। आस्ट्रेलिया ने इस मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी। ग्रीन को वैस्ट इंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें