Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

गली के निर्माण को लेकर नगर कौंसिल प्रधान व मोहल्ला निवासियों में झड़प

March 5, 2024

गली के निर्माण को लेकर नगर कौंसिल प्रधान व मोहल्ला निवासियों में झड़प

मानसा: शहर में वन-वे ट्रैफिक रोड़ स्थित एक गली के पुनर्निर्माण के दौरान घटिया मटीरियल इस्तेमाल को लेकर नगर कौंसिल प्रधान और मोहल्ला निवासी हाथा पाई हो गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। मामला मानसा के थाना सिटी-2 तक पहुंच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार वन-वे ट्रैफिक रोड़ स्थिति परशुराम गली का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को मोहल्ला निवासी सेवामुक्त अध्यापक तरसेम चंद ने इस सड़क के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही मल्टीरियल पर आपत्ति जताई और इसको लेकर स्थानीय काली माता मंदिर में मीटिंग बुलाई।

मोहल्ला निवासियों का आरोप है कि गली के निर्माण में घटिया मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है, वहीं नगर कौंसिल प्रधान ने इस संबंध में संबंधित ठेकेदार से पूछताछ करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। सेवामुक्त अध्यापक तरसेम चंद और मोहल्ला वासियों ने बताया कि इस गली के निर्माण में घटिया मटीरियल का प्रयोग किया जा रहा है, वे कई दिनों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई पूछताछ नहीं हुई। तरसेम चंद ने कहा कि नगर कौंसिल प्रधान ने उनका गला पकड़ कर थप्पड़ मारे और उसकी कोई भी बात नहीं सुनी।

तरसेम चंद ने थाना सिटी-2 मानसा में मोहल्ला निवासियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसी दौरान नगर कौंसिल मानसा के प्रधान विजय सिंगला ने गली के मुद्दे को लेकर संबंधित ठेकेदार से खराब मटीरियल के प्रयोग के बारे में पूछताछ करने की बात कही, लेकिन तरसेम चंद नामक व्यक्ति ने गुस्से में आकर उनके साथ मारपीट की और सरकारी काम में बाधा डाली। इस संबंध में थाना सिटी-2 मानसा प्रमुख दलजीत सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत मिली है। पुलिस जांच के बाद इस पर कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें