Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहजहांपुरः बारातियों की कार ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत, चार घायल

March 5, 2024

शाहजहांपुरः बारातियों की कार ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत, चार घायल

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले में बारातियों से भरी एक कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (SP) अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को बताया कि थाना कलान क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर गांव में रहने वाले लोग मोहल्ले से गई एक बारात में मदनापुर गए थे। ये लोग सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब सवा दो बजे वापस अपने घर आ रहे थे तभी नरसुइया गांव के पास उनकी कार तेज गति से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने रामदीन (65), नेता (40) एवं रजनीश (27) को मृत घोषित कर दिया। मीणा ने बताया कि इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए फरुखाबाद के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मीणा ने बताया कि घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें