Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

एलन मस्क को पछाड़ जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

March 5, 2024

एलन मस्क को पछाड़ जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

नई दिल्ली। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, जेफ ने टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है। लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 200 बिलियन डॉलर है, जबकि एलन मस्क की कुल संपत्ति 198 बिलियन डॉलर है। वहीं बर्नार्ड अर्नाल्ट 197 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, एलन मस्क की नेटवर्थ पिछले साल 31.3 बिलियन डॉलर कम हुई जबकि जे बेजोस की नेटवर्थ 23.4 बिलियन डॉलर बढ़ गई। फरवरी 2024 की फाइलिंग के अनुसार, दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर अमेजन में बेजोस की लगभग 9 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वह ब्लू ओरिजिन के भी मालिक हैं, जो ब्लूमबर्ग की निवेश लागत की कैलकुलेशन में शामिल है। वेंचर फंड स्पेस एंजल्स के सीईओ चाड एंडरसन के अनुसार, ब्लू ओरिजिन के लिए मूल्यांकन निर्धारित करना इसकी अनूठी रणनीति और इस बात के कारण मुश्किल है कि जेफ बेजोस एकमात्र शेयरधारक हैं, जिनका बेचने का कोई स्पष्ट इरादा नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें