Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला के स्ट्रीट डॉग्स बने बड़ी परेशानी का कारण, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल

March 5, 2024

अंबाला के स्ट्रीट डॉग्स बने बड़ी परेशानी का कारण, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल

अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में स्ट्रीट डॉग्स से होने वाली दिक्कतें कम होने का नाम नही ले रही। स्ट्रीट डॉग्स की बढ़ती तादाद चिंता का कारण बनी हुई है। स्ट्रीट डॉग्स का शिकार भी लगातार लोग हो रहे हैं। स्ट्रीट डॉग्स के बाईक सवारों के पीछे भागने से भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इस सब के नगर निगम ने इस समस्या की तरफ कोई कड़ा कदम नही उठाया।

लोगों का कहना है स्ट्रीट डॉग्स की तादाद अंबाला में बहुत ज्यादा है। स्ट्रीट डॉग्स बच्चों बुजुर्गों महिलाओं सबको निशाना बना रहे हैं। लोगों को सैर तक करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इस तरफ ध्यान दिए जाने की जरूरत है। वही, अंबाला नगर निगम के पास भी स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने की शिकायतें मिल रही थी।

जिसके बाद निगम ने टेंडर किया है। ठेकेदार 1350 रुपये में एक डॉग पकड़ कर उसकी नसबंदी करेगा ताकि स्ट्रीट डॉग्स की तादाद कम हो सके। पार्षदों ने इम्प्लीमेंटेशन बैठक में ठेकेदार की पेमेंट न करने की मांग रखी दी है। वहीँ नगर निगम के अधिकारी भी मान रहे हैं कि ठेकेदार का काम धीमा है,लेकिन तेजी से काम करने के आदेश दे दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें