Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा पंजाब महिला मोर्चा ने पटियाला में नारी शक्ति वंदन यात्रा निकाली

March 5, 2024

भाजपा पंजाब महिला मोर्चा ने पटियाला में नारी शक्ति वंदन यात्रा निकाली

पटियाला : भारतीय जनता पार्टी के आऊटरीच कार्यक्रम के अनुरूप, पंजाब महिला मोर्चा ने अध्यक्ष जय इंदर कौर के नेतृत्व में पटियाला में एक विशाल नारी शक्ति वंदन यात्र निकाली। यह यात्र पंजाब के हर जिले में निकाली गई, जिसका उद्देश्य भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को उजागर करना था। जय इंदर कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दस वर्षों में महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाकर भारत की महिलाओं के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है।

मोदी सरकार की योजनाओं के कारण आज महिलाएं न केवल बराबरी पर आ गई हैं बल्कि कई क्षेत्रों में पुरुषों से भी आगे निकल गई हैं। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लाकर मोदी सरकार ने उच्चतम स्तर पर समावेशी शासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। महिला मोर्चा अध्यक्ष ने आगे कहा कि मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत हो रही है, सरकार ने उज्वला योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, विद्या लक्ष्मी योजना और कई अन्य कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। जय इंदर कौर के साथ पूरी पटियाला लोक सभा महिला मोर्चा की टीम भी शामिल थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें