Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुणाल खेमू के निर्देशन में फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

March 6, 2024

कुणाल खेमू के निर्देशन में फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कुणाल खेमू फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के साथ निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी की मुख्य भूमिका है।’मडगांव एक्सप्रेस’ के ट्रेलर में एक भूली-बिसरी यारी, हंसने-मुस्कराने और जंगल में सफर की रोमांचक यात्रा को दिखाया गया है। मडगांव एक्सप्रेस की कहानी तीन ऐसे दोस्तों की है, जो बचपन से ही गोवा जाने का सपना संजोए हैं। तीनों का यह सपना पूरा भी हो जाता है।

वो जैसे-तैसे गोवा पहुंच जाते हैं। लेकिन वहां नोरा फतेही और उनके साथ छाया कदम और उपेंद्र लिमये मिलते हैं, जो उनकी इस यात्रा को और रोमांचक बना देते हैं। ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में नोरा फतेही,उपेन्द्र लिमये और छाया कदम भी हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस में बनी ‘मडगांव एक्सप्रेस’ एक कॉमेडी फिल्म है, जो तीन दोस्तों के एक अतरंगी रोड ट्रिप पर आधारित होगी। फिल्म में तीन बचपन के दोस्त गोवा की यात्रा पर निकलते हैं, बीच रास्ते में उनके साथ क्या-क्या गुजरती है इसे हलकी-फुलकी कॉमेडी के रूप में इस फिल्म में पेश किया गया है। मडगांव एक्सप्रेस 22 मार्च, 2024 को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें