Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्य के स्वामित्व वाले केंद्रीय उद्यमों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे : चांग युज्व

March 6, 2024

राज्य के स्वामित्व वाले केंद्रीय उद्यमों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे : चांग युज्व

5 मार्च को आयोजित 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के दूसरे अधिवेशन के पहले “मंत्रिस्तरीय चैनल” में चीनी राज्य परिषद के राज्य के स्वामित्व वाली संपत्ति पर्यवेक्षण और प्रशासन आयोग के निदेशक चांग युज्व ने 2024 में केंद्रीय उद्यमों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास से संबंधित सवालों का जवाब दिया।

   चांग युज्व ने कहा कि इस वर्ष, राज्य के स्वामित्व वाले केंद्रीय उद्यम उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देंगे, केंद्रीय उद्यमों की मात्रा में उचित वृद्धि, गुणवत्ता में प्रभावी सुधार और उच्च-स्तरीय सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। केंद्रीय उद्यमों के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्यमों की मुख्य प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार किया जाना चाहिए और मुख्य कार्यों को बढ़ाया जाना चाहिए।

   वर्तमान में ‘नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियां’ एक प्रसिद्ध शब्द बन गया है जो समाज का बहुत ध्यान आकर्षित कर रहा है। चांग युज्व का विचार है कि केंद्रीय उद्यमों के लिए नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास में तेज़ी लाने के लिए सबसे मुख्य नवाचार को प्रमुख स्थान पर रखना है। नवाचार और उच्च गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें