Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 07 मार्च 2024: गुरुवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

March 7, 2024

आज का अंक राशिफल 07 मार्च 2024: गुरुवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 

अंक 1 
दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। धन लाभ के अच्छे अवसर आपको मिल सकता हैं। काम के प्रति आप आज कुछ जुनूनी व्यवहार रख सकते हैं। किसी मुद्दे पर अपनी बात आप निडर रहकर कर सकते हैं। आपको वाहन सावधानी पूर्वक चलाना होगा। 
शुभ अंक – 11 
शुभ रंग – नीला

अंक 2
आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियों से पार करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कई तरह के मौक हासिल होंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। छोटी यात्रा का संयोग बन रहा है। 
शुभ अंक – 6 
शुभ रंग – फिरोजी

अंक 3
आज आपको घर की चिंता सता सकती है। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से दिनभर मन प्रसन्न रहेगा। घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी योजना पर कार्य की गति रफ्तार पकडेगा।
शुभ अंक – 8 
शुभ रंग – सिल्वर

अंक 4
जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको उनकी भावनाओं का ख्याल रखना होगा। आज आप अपना अधिकांश समय सोशल मीडिया में किसी से बहस करने में लगा सकते हैं।
शुभ अंक – 20 
शुभ रंग – सफेद

अंक 5
आपका आज का दिन परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। परिवार में कलह का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में आपको तोलमोल कर बोलना होगा।  आज किसी महंगी वस्तु को खरीदते समय सावधानी जरूर बरतें ।
शुभ अंक – 3 
शुभ रंग – बैंगनी

अंक 6
आज आपको भाग्य का अच्छा मिलेगा। धन लाभ के बेहतर अवसर आपको हासिल होंगे।  कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करेंगे जिससे आपके कार्य की प्रशंसा होगी। राजनीति में कार्यरत जातकों को अपने समकक्ष का साथ सही से बर्ताव करना होगा। 
शुभ अंक – 4 
शुभ रंग – नीला

अंक 7
आज का मन कुछ उदास रह सकता है।  किसी की बात से आपको ठेस पहुंच सकती है। कार्यों में असफलता मिलने से आपके मन में निराशा का साथ मिलेगा। किसी से बेवजह का वाद-विवाद से दूर रहना होगा।
शुभ अंक – 26 
शुभ रंग – लाल

अंक 8
आज आपके बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। एक साथ कई खुशखबरी सुनने से आपका मन बहुत ही खुश रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – गुलाबी

अंक 9
आज का दिन लाभ की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। लेकिन आज जरूरत से ज्यादा किसी पर विश्वास न करें। धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – पीला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें