Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा रेलवे सटेशन के पास युवक का मिला अर्धजला शव

March 7, 2024

सिरसा रेलवे सटेशन के पास युवक का मिला अर्धजला शव

सिरसा: बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक युवक का अर्धजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रांरभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर उसके बाद शव को रात को सुनसान रास्ते पर डालकर आग लगाई गई है। शव की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस व डीएसपी जगत सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी यहां छानबीन कर सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे के करीब लोगों ने रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रहे एक रास्ते पर झाड़ियों में शव पड़ा देखा। वह आधा जला हुआ था।

शव जिस रास्ते पर मिला है, वह शहर के एक बड़े प्राइवेट स्कूल की ओर जाता है। रात के समय यह इलाका पूरी तरह से सुनसान रहता है। जली हालत में शव पड़ा होने की सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तो वारदात स्थल सिरसा सिविल लाइन थाना का मिला। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को इसके बारे में बताया गया। कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। डीएसपी जगत सिंह भी इस बीच यहां पहुंचे और मौके का मुआयना कर पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल माना यही जा रहा है कि युवक की हत्या कर उसके शव को खुर्द बुर्द करने के लिए इस सुनसान रास्ते पर डालकर आग लगा दी गई।

पुलिस अन्य पहलुओं के साथ हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। मृतक युवक की आयु 30 से 35 वर्ष के बीच है। डीएसपी जगत सिंह का कहना है कि मौत के कारण का असल पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि मर्डर के बाद शव को कचरे में जलाया गया, ताकि उसकी शिनाख्त न हो सकें। मृतक की शिनाख्त सोनू (22) के रूप में की गई है, जोकि सीडीएलयू में कार्यरत बताया जाता है। मृतक के ताऊ सुभाष निवासी गांव कुस्सर ने बताया कि उसके छोटे भाई का कई वर्ष पहले निधन हो गया था। सोनू को बचपन से उन्होंने ही पाला। वह सीडीएलयू में काम करता था। उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें