Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir: लापता नौसेना जवान के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, किया विरोध प्रदर्शन

March 7, 2024

Jammu Kashmir: लापता नौसेना जवान के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, किया विरोध प्रदर्शन

जम्मू: जम्मू से लापता भारतीय नौसेना नाविक के परिवार के सदस्यों ने बुधवार को शहर के बाहरी इलाके घो मनसा गांव में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ‘हमारा साहिल कहां है, भारतीय नौसेना जवाब दो’ के भी लगाये। लापता नाविक साहिल वर्मा के माता-पिता ने भी 27 फरवरी को ड्यूटी के दौरान मुंबई में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस कोच्चि से उसके लापता होने की परिस्थितियों की सीबीआई जांच की मांग की।

साहिल वर्मा की गुमशुदगी के मामले में परिजनों ने नम आंखों के साथ न्याय की मांग करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लापता नाविक के आंदोलनकारी परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के समर्थन में लगभग 200 दुकानें भी बंद रहीं। इधर मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान ने ट्वीट कर कहा, “एक उच्च स्तरीय जांच बोर्ड का आदेश दिया गया है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें