Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Realme ने मिड-प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया 12 series 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

March 8, 2024

Realme ने मिड-प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया 12 series 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

रियलमी ने मिड प्रीमियम रेंज में रियलमी 12 सीरीज 5जी फोन 16 हजार 999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश कर मोबाइल फोन के प्रतिस्पर्धी बाजार में हलचल मचा दी है।

रियलमी 12 सीरीज 5जी सीरीज में दो स्मार्टफोन- रियलमी 12+ 5जी और रियलमी 12 5जी लॉन्च किए गए हैं, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (ओआईएस), 2एक्स इन-सेंसर ज़ूम और सिनेमैटिक 2एक्स पोर्ट्रेट मोड के साथ सेगमेंट का पहला 50 मेगापिक्सल का सोनी लाइट-600 मुख्य कैमरा दिया गया है, जो बहुत ही स्पष्ट, डीएसएलआर जैसा पोर्ट्रेट कैप्चर करने में सक्षम है। इसका 112 डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16मेगापिक्सल एचडी सेल्फी कैमरा शानदार सेल्फी लेता है। इसमें 120हट्र्ज़ का अल्ट्रा-स्मूथ एमोलेड डिस्प्ले और 67वॉट की सुपरवूक चार्जिंग दी गई है। यह स्मार्टफोन लंबे समय तक चले इसके लिए इसमें 5000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी लगी है। इसमें 256 जीबी तक की स्टोरेज और डायनामिक रैम तथा आईपी54 डस्ट एवं वाटर रेजिस्टेंस जैसी शानदार विशेषताएं भी हैं।

यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर चलता है। रियलमी 12+ 5जी पायोनियर ग्रीन और नेविगेटर बेज में दो स्टोरेज वैरिएंट 8जीबी+128जीबी, 20999 रुपये में और 8जीबी+256जीबी 21999 रुपये में उपलब्ध होगा। 8जीबी+256जीबी वैरिएंट रियलमी.कॉम और फ्लिपकार्ट पर 9 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई और 1000 रुपये के बैंक ऑफर के साथ मिलेगा। मेनलाइन चैनलों से यह स्मार्टफोन खरीदने पर इसके साथ 3998 रुपये मूल्य का रियलमी बड्स टी300 मिलेगा। 8जीबी+128जीबी वैरिएंट पर बैंक ऑफर में 2000 रुपये तक की छूट और रियलमी.कॉम एवं फ्लिपकार्ट पर 1000 रुपये का मूल्य ऑफर मिलेगा। इसके अलावा, रियलमी.कॉम पर 9 महीने तक की और फ़्िलपकार्ट पर 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी मिलेगा।

रियलमी 12 5जी में शानदार इमेजेस के लिए 108 मेगापिक्सल का 3एक्स ज़ूम पोर्ट्रेट कैमरा है। इसमें शानदार परफ़ॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ 5जी चिपसेट और हाई कलर डिस्प्ले के साथ 6.72-इंच एफएचडी+ सनलाइट डिस्प्ले लगा है, जो जीवंत एवं स्पष्ट व्यू प्रदान करता है। इस स्मार्टफोन में 45वॉट सुपरवूक चार्ज और 5000एमएएच की शक्तिशाली बैटरी भी है। इसकी अन्य विशेषताओं में ड्युअल स्टीरियो स्पीकर, सुगम परफ़ॉर्मेंस के लिए विशाल मेमोरी, 8मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, बायोमेट्रिक पहचान के लिए एक डायनामिक बटन और एक राइ¨डग मोड शामिल हैं। इसमें मिनी कैप्सूल 2.0 भी है, जो पानी और बारीक कणों से सुरक्षा प्रदान करता है। रियलमी 12 5जी एंड्रॉइड 14 पर आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर चलता है। यह स्मार्टफोन ट्वाइलाइट पर्पल और वुडलैंड ग्रीन में दो स्टोरेज वैरिएंट 6जीबी+128जीबी में 16999 रुपये और 8जीबी+128जीबी में 17999 रुपये में उपलब्ध होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें