Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

March 8, 2024

10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ। महाशिवरात्रि पर विश्व प्रसिद्ध 12वें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की शुभ तिथि की घोषणा हो गई है। केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को शुक्रवार सुबह 7 बजे पूरे विधि विधान के साथ खुलेंगे। भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति की 5 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पूजा होगी। विभिन्न पड़ावों से होकर 9 मई शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
महाशिवरात्रि पर पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में आयोजित धार्मकि समारोह में कपाट खुलने की तिथि तय हुई।

इससे पहले बसंत पंचमी पर भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई थी, जिसमें 12 मई को सुबह पूरे विधि विधान के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट इस बार श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की घोषणा हुई थी। वहीं आज महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा कर दी गयी। साथ ही आज महाशिवरात्रि पर कई धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें