Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 09 मार्च 2024: शनिवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

March 9, 2024

आज का अंक राशिफल 09 मार्च 2024: शनिवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

9 मार्च का अंक राशिफल : आज 9 मार्च 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (09/03/2024, 9+3+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=2) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। अंक ज्योतिष के अनुसार इसे भाग्यांक भी कहा जाता हैं।

अंक 1
मूलांक एक वालों के लिए कार्य क्षेत्र को लेकर के आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज हर एक कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा और आसपास के लोग भी आपसे प्रभावित होंगे। अगर आपके रिश्तेदारी में कोई अनबन थी, तो वह समाप्त हो सकती है। धन की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  12,      शुभ रंग: पीला

अंक 2
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहने की संभावना है। अब तक कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां थी, वह समाप्त होगी और आज आप स्वास्थ को लेकर भी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपकी प्रेमिका का साथ भी आपको मिलेगा। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर धन रुका हुआ था, तो वह आने की संभावना है।
लकी नंबर: 50,     शुभ रंग:   पर्पल

अंक 3
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा, परंतु जो लोग व्यापार करते हैं। उन लोगों के लिए कुछ कठिनाइयां आ सकती है। कोशिश करें कि अगर आप व्यापार अपने पार्टनर के साथ कर रहे हैं, तो उनसे वार्तालाप करके ही कोई निर्णय लेने को सोचें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्तेदारी में कोई भी परेशानी आ रही थी, तो वह समाप्त होगी और प्रेम संबंध में भी सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
लकी नंबर: 22,      शुभ रंग: हरा

अंक 4
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज कार्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। आसपास के लोगों से भी प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज काम में व्यस्त रहेंगे। इसके कारण आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे और अपने अधूरे काम भी संपन्न कर पाएंगे। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कोशिश करें कि आज अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाएं। इससे भी आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे।
लकी नंबर:  24,        शुभ रंग:  पीला

अंक 5
आज का दिन आपका बेहद खास रहने वाला है। आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं, परंतु काम पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज काम को लेकर के कुछ लापरवाही जरूर हो सकती है। अगर यह लापरवाही नहीं करेंगे, तो बेहतर रहेगा। आज काम में व्यस्त रहें, तो भी अच्छा रहेगा। आज के आप अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देंगे। आज थोड़ा आराम करने को भी सोचेंगे। जिसके कारण आपका थोड़ा सा काम प्रभावित हो सकता है। आज धन की स्थिति बेहतर रहेगी।
लकी नंबर:   32,      शुभ रंग:  कत्थई

अंक 6
आज का दिन कार्य को लेकर के थोड़ा मेहनत करने वाला हो सकता है। आज आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है, जिसके कारण आज आप थकावट महसूस कर सकते हैं और इसी कारण अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज चोट लगने की भी संभावना बन सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  17,     शुभ रंग: चैती

अंक 7
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने का प्रयास जरुर करें। नेत्र से संबंधित कोई इंफेक्शन होने की संभावना है। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का भी प्रयास करें। जो भी अनबन हो रही थी या कोई वार्तालाप में मिसअंडरस्टैंडिंग हो गई थी, तो उसको सुलझाने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 36       शुभ रंग:  हरा

अंक 8
आज के दिन आप लोगों के जीवन में एक नया बदलाव आएगा। यह बदलाव आपके कार्य क्षेत्र में भी लेकर के आ सकता है, जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं। उन लोगों के लिए खुशखबरी भी हो सकती है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही आपको अपने प्रेमी के साथ समय बिताने की भी आवश्यकता है। आज आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी और परिवार में भी शांति बनी रहेगी।
लकी नंबर:   44       शुभ रंग: हल्का सफेद

अंक 9
आज जो लोग व्यापार करते हैं। उनके लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कुछ नया कार्य आपका संपन्न हो सकता है। बड़े बुजुर्गों या माता-पिता से आशीर्वाद जरूर लें। आज के दिन घर में खुशी का या जश्न का माहौल भी रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और आज आप अपने प्रेमी के साथ भी समय बताने का प्रयास करेंगे। धन की स्थिति काफी हद तक बेहतर होगी।
लकी नंबर: 49        शुभ रंग: ऑरेंज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें