Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

West Bengal : झारग्राम से भाजपा सांसद कुनार हेम्ब्रम ने इस्तीफा दिया

March 9, 2024

West Bengal : झारग्राम से भाजपा सांसद कुनार हेम्ब्रम ने इस्तीफा दिया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के झारग्राम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कुनार हेम्ब्रम ने शनिवार को कहा कि उन्होंने लोकसभा की सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हेम्ब्रम ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने निजी कारणों से यह फैसला लिया है। भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘ हेम्ब्रम ने कुछ दिन पहले पार्टी को अपने फैसले के बारे में सूचित किया था।’’ इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने ‘‘पराजय को भांपते हुए’’ इस्तीफा दिया है। तृणमूल सांसद शांतनु सेन ने कहा, ‘‘उन्हें पता है कि भाजपा सीट हारने वाली है। इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें