Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जदयू ने लालू के हिंदुत्व पर दिखाया आईना, कहा चाचा के निधन पर तेजप्रताप, तेजस्वी ने मुंडन क्यों नहीं कराया

March 9, 2024

जदयू ने लालू के हिंदुत्व पर दिखाया आईना, कहा चाचा के निधन पर तेजप्रताप, तेजस्वी ने मुंडन क्यों नहीं कराया

पटना। राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर जदयू ने राजद अध्यक्ष को आईना दिखाया है। जदयू ने लालू प्रसाद से सवाल पूछा है कि जब आपके बड़े भाई का निधन हुआ था, तब तेज प्रताप यादव और तेजस्वी ने मुंडन क्यों नहीं कराया था? जदयू के प्रवक्ता और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने शनिवार को तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की पुरानी तस्वीरें जारी करते हुए पूछा है कि अब लालू यादव किस मुंह से ‘हिंदू धर्म का सर्टिफिकेट’ बांटेंगे।

नीरज कुमार ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘26 मार्च 2021 को लालू यादव के भाई महावीर यादव का निधन हुआ था। लालू यादव के दोनों पुत्र तेजस्वी यादव एवं तेज प्रताप यादव शव यात्र में शामिल हुए लेकिन 7 अप्रैल और 9 अप्रैल को जारी तस्वीर में दोनों बाल मुंडवाये नहीं दिख रहे। ‘उन्होंने आगे सवाल करते हुए कहा कि अब किस मुंह से लालू प्रसाद आप हिन्दू धर्म का सर्टिफिकेट बांटियेगा। उन्होंने लालू प्रसाद से कहा कि अब आप ही बताइए कि आपके दोनो पुत्र हिंदू धर्म मानते हैं या नहीं? बता दें कि लालू प्रसाद ने हाल ही में पटना की एक रैली में प्रधानमंत्री के परिवार को लेकर सवाल उठाए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें