Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल में बीमा के नाम पर लाखों रुपए धोखाधड़ी के मामले में 2 दबोचे

March 9, 2024

कैथल में बीमा के नाम पर लाखों रुपए धोखाधड़ी के मामले में 2 दबोचे

कैथल: बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले की जांच साइबर क्राइम के एएसआई सुरेंद्र कुमार की टीम द्वारा करते हुए जिला पलवल के गांव औरंगाबाद निवासी हेमंत व गांव कोंडल निवासी कप्तान को दिल्ली से काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ढांड क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक महिला की शिकायत के अनुसार उसने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में बीमा पॉलिसी ली थी। उसके पास 23 अगस्त को कॉल आई कि आपका कोरियर आया है। आप बीमा लोकपाल विभाग में कार्यरत विजय ठाकरे से बात करें। उसने दिए गए नंबर पर बात की तो फोन सुन रहे व्यक्ति ने कहा कि वह बीमा लोकपाल विभाग से बोल रहा है।

उसने जो पॉलिसी ली थी, एजेंट ने उसका पैसा शेयर मार्केट में लगा दिया था। इसमें आपको काफी मुनाफा हुआ है। आपका 375780 रुपये का चेक बना हुआ जिसकी स्टांप ड्यूटी फीस 15 हजार 200 रुपये बनती है। आरोपी ने उसे खाता नंबर दिया और रुपये डालने के लिए कहा। फोन करने वाले ने कहा कि आपका चार्ज भी लगेगा जिसके 25 हजार 200 रुपये दिए गए खाते में डलवाने होंगे। आरोपी के कहे अनुसार उसने दिए गए बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उससे कुल नौ लाख 57 हजार 100 रुपये विभिन्न खातों में धोखाधड़ी से डलवा लिए। इस धोखाधड़ी बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 14 हजार रुपए तथा वारदात में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनो आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें