Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मकान बेचने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय, 2 मामलों में 50 लाख की धोखाधड़ी

March 9, 2024

मकान बेचने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय, 2 मामलों में 50 लाख की धोखाधड़ी

कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी के निवासी सावधान हो जाए, आजकल शहर में सक्रिय है, मकान बेचने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह। जी हां ! अपनी पूरे जीवन भर की जमा पूंजी से आप अगर अपना आशियाना खरीदना चाहते हैं, तो बहुत ही सावधान होकर मकान खरीदें, क्या पता आप भी किसी गिरोह के शिकार हो जाए ! हाल में ही 2 ऐसे मामलों में स्थानीय पुलिस ने मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले दर्ज किए हैं। काबिलेगौर है कि अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज 2 धोखाधड़ी के मामलों को एक ही गिरोह के सदस्यों ने शातिराना ढंग से अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने एक मामले में गिरोह के पिता-पुत्र दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। दूसरे मामले में भी न्यायालय के माध्यम से प्रोडक्शन वारंट लगा कर उनकी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। हालांकि इन दोनों मामलों का मास्टरमाइंड मनजीत कुमार अभी फरार है।

पहला मामला थाना कृष्णा गेट में दिनांक 12 दिसंबर 2023 को मुकदमा संख्या 802 भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 506 मे दर्ज हुआ है, जिसमें मास्टरमाइंड मनजीत सिंह सहित हरदेव सिंह उर्फ राजू ठकराल और उसके पुत्र व प}ी अभियुक्त हैं। शिकायतकर्ता मलकीत सिंह निवासी कृष्ण नगर के अनुसार आरोपियों ने पटियाला बैंक कॉलोनी के एक रिहायशी मकान को 23.50 लाख में बेचा और इसके बदले में 10 लाख ब्याना लिया। शिकायतकर्ता को न तो मकान की रजिस्ट्री कराई और न ही कब्जा दिया। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि मकान पर बैंक लोन भी लिया गया है।

कई महीनो तक शिकायतकर्ता को बयाना दुगना वापस देने या रजिस्ट्री कराने का झांसा गिरोह सरगना मनजीत सिंह व हरदेव सिंह देते रहे। मकान बेचने के नाम पर ठगी का पूर्णता एहसास होने पर मनप्रीत सिंह ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। दूसरा मामला महिला निर्मला ने थाना थानेसर में दिनांक 3 मार्च 2024 को मुकदमा संख्या 108 भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी दर्ज कराया है। इसमें भी मास्टरमाइंड मनजीत सिंह, हरदेव सिंह उर्फ राजू ठकराल, कर्मजीत कौर तथा राजेंद्र सिंह अभियुक्त है। शिकायतकर्ता निर्मला निवासी सेक्टर 8 के अनुसार आरोपियों ने सेक्टर 2 स्थित मकान संख्या 362 को 1.72 करोड़ मे बेचने का झांसा देकर 40 लाख रुपए बयाना लिया। शिकायतकर्ता को महीनो तक न कब्जा दिया और न हीं रजिस्ट्री कराई। कई महीनो बाद ब्याना के रुपए दुगने वापस करने की बात कह कर 40 लाख रुपए के चेक दिए, वह भी बाउंस हो गए।

शिकायतकर्ता महिला को आस-पड़ोस के माध्यम से पता चला कि मकान के वास्तविक मालिक धोखाधड़ी मे पटियाला जेल में बंद है, तो उसने मकान बेचने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज कराया। इसी प्रकार के एक अन्य मामले की जांच अभी पुलिस कर रही है। उपरोक्त सभी मामलों में मास्टरमाइंड मनजीत सिंह, हरदेव सिंह के साथ मिल कर गिरोह बना कर धर्मनगरी के भोले भाले लोगों को मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा है। हालांकि इस संबंध मे जांचकर्ता पुलिस अधिकारी के अनुसार दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और शिकायतकतार्ओं को न्याय दिलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें