Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से टेस्ट श्रृंखला जीतकर WTC तालिका में अपना शीर्ष स्थान किया मजबूत

March 10, 2024

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से टेस्ट श्रृंखला जीतकर WTC तालिका में अपना शीर्ष स्थान किया मजबूत

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शनिवार को इंग्लैंड पर श्रृंखला में 4-1 की जीत से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया। भारत ने शनिवार को धर्मशाला में पारी और 64 रन की जीत से नौ मैच में अपने प्रतिशत अंक 64.58 से 68.51 कर दिये। भारत ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में छह मैच जीते, दो गंवाये और एक मैच ड्रा खेला। न्यूजीलैंड 60 प्रतिशत अंक से दूसरे स्थान पर है।

भारत ने अपने कई मुख्य खिलाड़ियों की अनुपस्थिति और हैदराबाद में पहला टेस्ट गंवाने के बावजूद वापसी करते हुए इंग्लैंड पर श्रृंखला में शानदार जीत दर्ज की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘धर्मशाला में पारी और 64 रन की हार से भारत को 12 महत्वपूर्ण डब्ल्यूटीसी अंक हासिल करने में मदद मिली जिससे उसकी संख्या 74 पहुंच गयी। इससे भारत का अंक प्रतिशत 64.58 से 68.51 हो गया है। ’’

न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में आस्ट्रेलिया से पहले टेस्ट में 172 रन से हारने से भारत इस हफ्ते के शुरू में डब्ल्यूटीसी तालिका में दूसरे से पहले स्थान पर पहुंच गया था।आस्ट्रेलिया 59.09 प्रतिशत अंक से तालिका में तीसरे स्थान पर है। भारत से श्रृंखला हारने से इंग्लैंड 17.5 प्रतिशत अंक से आठवें स्थान पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें