Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की नयी सरकारी कार्य रिपोर्ट के ये कदम सराहनीय

March 10, 2024

चीन की नयी सरकारी कार्य रिपोर्ट के ये कदम सराहनीय

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने हाल ही में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के वार्षिक सत्र पर नयी सरकारी कार्य रिपोर्ट पेश की। पीएम ने साल 2023 में किए गए काम और 2024 को लेकर उनके विजन पर खुलकर बात की. उनका ये कदम दुनिया के मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है. साल 2023 पर नजर डाले तो ये कहा जा सकता है कि चीन की जीडीपी में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसके साथ वो 126 ट्रिलियन युआन को पार कर गई. इसके बाद चीन दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है.

5 प्रतिशत GDP बढ़ाने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने बताया कि चीन तेजी से आगे बढ़ रहा है. हम विकास के कामों पर सबसे ज्यादा फोकस कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि आगामी साल के बजट में चीन की सरकार अपने रक्षा बजट में 7.2 प्रतिशत का बढ़ावा करेगी, जबकि देश की अर्थव्यवस्था में 5 प्रतिशत की GDP को बढ़ाने का लक्ष्य भी रखा है.

ली छ्यांग के कहा कि 2023 में देश कई चुनौतियों से गुजरा. चाइना की अर्थव्यवस्था में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन फिर भी हमने कई उबलब्धियां हासिल की. पुराने उद्योगों के अलावा कई नए बिजनेस में चीन ने जोरदार विकास किया, जिससे चीन का उद्योग आज नए आयाम पर जाने को तैयार है. हमने उद्योगों में विश्व स्तरीय नय प्रयोग किए हैं, जिससे देश के विकास को फायदा मिला. इसलिए वैश्विक बाजार में चीन के निर्यात की हिस्सेदारी स्थिर रही.

देश के विकास के लिए मास्टर प्लान जारी किया है
कार्य रिपोर्ट में देश के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए शॉर्ट टर्म की जगह सही और लंबा चलने वाले विकास को पर ध्यान दिया गया है. पीएम ने कहा हमने सरकारी पैसे से एक पैकेज तैयार किया और उसी के आधार पर विकास के काम किए हैं. देश में पैसे को लेकर जो वित्तीय जोखिम थे, उनसे भी निपटा है और यह भी निश्चित किया है कि आगे किसी भी तरह का वित्तीय जोखिम ना उठाना पड़े. चीन के प्रधानमंत्री इस विकास की राह पर सभी सरकारी विभागों को और प्रांत की सरकारों को साथ लेकर चलते हैं. उनका मानना है कि ऐसी नीतियां बनानी हैं जो देश के आर्थिक विकास और रोजगार को स्थितरता प्रदान करें. इस बात की भी सावधानी रखने की बात कही जा रही है कि जो नीतियां इस राह में रोड़ा है, ऐसी सभी नीतियों को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा.

कम बजट में ज्यादा काम की आदत
चीन की सरकार बुनियादी और सार्वजनिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए भुगतान बढ़ाएगी. जिन क्षेत्रों में आर्थिक चुनौतियां ज्यादा हैं, उन क्षेत्रों की तरफ पूरा झुकाव रहेगा और उन्हें संसाधन उपलब्ध कराएं जाएंगे. इसके अलावा सभी प्रांतीय सरकारों को भी सभी विभागों को वित्तीय संसाधन आवंटित किए जाएंगे. ताकि जीवनयापन की सभी जरुरते पूरी हों. सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान हो. हर स्तर पर सरकारों को अपनी कमर कसने की आदत डालनी चाहिए, कम बजट पर काम करना चाहिए.

ब्यूटीफुल चाइना पहल को आगे बढ़ाएंगे
चीन सरकार ने 2024 में ब्यूटीफुल चाइना पहल को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. चीन में ब्यूटीफुल चाइना पहल को आगे बढ़ाएंगे और आसमान को नीला और पानी को साफ करने के साथ-साथ चीन को भी साफ रखने का प्रयास जारी रखेंगे. ताकि चीन अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ता रहे.

2024 में विकास पर फोकस
प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने बताया कि चीन सरकार ने 2024 के लिए कुछ लक्ष्य और प्लान बनाए हैं. क्योंकि एक व्यापक विश्लेषण और मूल्यांकन से पता चलता है कि चीन में विकास का माहौल है. हालांकि 2024 में रणनीतिक अवसर और चुनौतियां दोनों शामिल रहेंगी, क्योंकि अनुकूल परिस्थितियां ज्यादा भारी पड़ सकती हैं. चीन में आर्थिक सुधार और भविष्य में बढ़ते विकास की अपरिवर्तित स्थिति बनी हुई है, जिसमें हम किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं करेंगे. इसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह से आश्वस्त है, हम अपनी अर्थव्यवस्था में स्थिरता सुनिश्चित करेंगे और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के प्लान पर काम करेंगे.

2024 में यह काम भी करेंगी चीन की सरकार
प्रधानमंत्री ली छयांग ने बताया कि चीन की सरकार ने 2024 के लिए कुछ अहम कामों के लिए भी योजना तैयार की है. जिसमें हाई क्वालिटी डेवलपमेंट पर फोकस रहेगा. कमजोर कड़ियों को मजबूत करने, ताकत को मजबूत करने और नई क्षमताओं को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि औद्योगिक और सप्लाई चेन्स को लेकर में बढ़ावा मिले. हर क्षेत्र में चीन के जो ब्रांड जाने जाते हैं, उन्हें वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए मजबूत रणनीति पर काम होगा. चीन में सरकार आय बढ़ाकर, आपूर्ति में सुधार और प्रतिबंधों को कम करके संभावित मांग को अनलॉक करने के लिए कई कदम उठाएंगी. विदेशी निवेश को बढ़ाया जाएगा.

कृषि क्षेत्र में भी होगा विकास
चीन की आबादी बड़ी है, इसलिए कृषि और भोजन के लिए एक सर्वव्यापी दृष्टिकोण अपनाने की योजना है. चीन की खाद्य आपूर्ति मजबूती से हाथों में रहे. इसलिए कृषि क्षेत्र में भी पर्याप्त विकास किया जाएगा. इसके अलावा पर्यावरण की दिशा में भी सरकार काम करेगी. कटौती, प्रदूषण को कम करने, हरित विकास को आगे बढ़ाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि 2024 में चीन की सरकार इन सभी लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर काम करेगी.

(साभार— दिव्य तावारी ,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें