Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराब कारोबारी की मुरथल के ढाबे पर बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

March 10, 2024

शराब कारोबारी की मुरथल के ढाबे पर बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

गोहाना/सोनीपत: सोनीपत के मुरथल स्तिथ गुलशन ढाबे पर नीतू दाबोदिया गैंग के शार्प शूटर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने लगातार 35-40 राउंड फायर किए और गैंगस्टर को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना को सोनीपत के मुरथल स्तिथ गुलशन ढाबे पर अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच कर रही हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सोनीपत की धरती एक बार फिर गैंगस्टर के खून से लाल होती हुई नजर आ रही है। कभी गैंगस्टर नीतू दाबोदिया गैंग का शार्प शूटर रहा सुंदर मलिक और अब शराब कारोबारी मुरथल के गुलशन ढाबे पर बदमाशों की गोलियों का शिकार हो गया। सुंदर पर बदमाशों ने 35 से 40 राउंड फायरिंग की, गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते पुलिस के आला अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता से जांच में जुट गए। सोनीपत पुलिस ने ढाबे पर लगा सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर भी कब्जे में ले लिया है। बदमाशों का पता करने में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें