Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटना के तेज रफ्तार रोड अटल पथ पर फिर हुआ हादसा, SUV भगा रहे युवक के सीने में घुसा रॉड, एक की मौत, तीन गंभीर

March 11, 2024

पटना के तेज रफ्तार रोड अटल पथ पर फिर हुआ हादसा, SUV भगा रहे युवक के सीने में घुसा रॉड, एक की मौत, तीन गंभीर

पटना के अटल पथ पर फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। इस बार भी चौड़े डिवाइडर में तेज रफ्तार गाड़ी ऐसे घुसी कि लोहे का रॉड जहां-तहां टूट गया और एक हिस्सा गाड़ी चला रहे युवक के सीने में जा घुसा। इस भीषण हादसे की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। जिस युवक सीने में रॉड घुसा उसका घर घटनास्थल से कुछ ही दूर अटल पथ से सटे राजीव नगर के रोड नंबर 9 में है। उसकी पहचान बिल्डर मनोज सिंह के पुत्र युवराज के रूप में हुई है। वह आईसीयू में एडमिट है। वहीं मरने वाले युवक की पहचान सीतामढ़ी निवासी हर्ष कुमार के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना होते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने बताया कि नई एक्सयूवी कार अनियंत्रित हो जाने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना होते ही आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा होने लगे और चालक को किसी तरह बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एसकेपुरी थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को गाड़ी से बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी की स्पीड काफी तेज थी। गाड़ी तेज होने के कारण अचानक अनियंत्रित डिवाइडर से टकरा गई और टकराने के बाद पलटते हुए डिवाइडर के बडे हिस्से में घुस गई। यहीं एक रॉड गाड़ी चला रहे युवक के सीने में घुस गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें