Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुझे व मेरे परिवार को मारने की धमकी दी इसलिए ‘कंटैंट क्रिएटर’ से लड़ाई हुई : एल्विश

March 11, 2024

मुझे व मेरे परिवार को मारने की धमकी दी इसलिए ‘कंटैंट क्रिएटर’ से लड़ाई हुई : एल्विश

गुरुग्राम। यूट्यूबर एल्विश यादव और उनके कुछ साथियों के खिलाफ दिल्ली के एक ‘कंटैंट क्रिएटर’ के साथ यहां सैक्टर-53 के एक मॉल में मारपीट करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज होने के एक दिन बाद यादव ने दावा किया कि ‘कंटैंट क्रिएटर’ ने उन्हें और उनके परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ है, जिसमें एल्विश को कथित तौर पर मारपीट करते देखा जा सकता है। दिल्ली निवासी शिकायतकर्ता सागर ठाकुर ने दावा किया कि यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

ठाकुर एक ‘कंटैंट क्रिएटर’ हैं, जिनके यूट्यूब पर 16 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, इंस्टाग्राम पर 8,90,000 फॉलोअर्स और ‘एक्स’ पर 2,50,000 फॉलोअर्स हैं। यादव ने कहा कि यह घटना ‘पूर्व नियोजित’ थी क्योंकि शिकायतकर्ता सागर ठाकुर ने बैठक के स्थान पर छिपे हुए माइक्रोफोन और कैमरे लगाए हुए थे। पुलिस के मुताबिक, ठाकुर की शिकायत के आधार पर शुक्रवार शाम को सैक्टर-53 थाने में यादव और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (बलवा), धारा 149 (गैर कानूनी रूप से एकत्र होना), धारा 323 (चोट पहुंचाना), धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

यादव ने पेश की सफाई
यादव ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा कर मॉल में हुई घटना के लिए अपनी सफाई पेश की। रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ विजेता एल्विश यादव ने कहा कि ‘कहानी के दूसरे पक्ष’ को साझा करना महत्वपूर्ण है और उन्होंने लोगों से वीडियो को अंत तक देखने का आग्रह किया। यादव ने कहा कि वह पहले एक शूटिंग के लिए ठाकुर से मिले थे और बिग बॉस में भाग लेने तक दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो में शामिल होने के बाद ठाकुर पिछले 8 महीनों से उनके बारे में नकारात्मक पोस्ट साझा करके उन्हें परेशान कर रहे हैं। यादव ने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अधिक फॉलोअर्स हासिल करने के लिए उनकी आलोचना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें