Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए अपना 11 मार्च से 17 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल

March 11, 2024

जानिए अपना 11 मार्च से 17 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष: मेष राशि के जातको को इस हफ्ते कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ आपके रिस्ते मधुर बने रहेंगे। इस हफ्ते धन का लाभ आपके बैंक बेलेन्स में वृद्धि करा सकता है। कामकाज के लिहाज से हफ्ते ठीक-ठाक बना रहेगा। संतान से आपको लाभ मिल सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में आपको कोई लाभ मिल सकता है।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ते व्यापारिक लाभ देने वाला रहेगा। इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। इस हफ्ते सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। भाई बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित अगर कोई समस्या बनी हुई है, तो वह दूर हो सकती है।

मथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ते बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इस हफ्ते आपके कामकाज में वृद्धि के योग रहेंगे। इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। शौक पर आप अपना धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक लोगो का सहयोग इस हफ्ते आपको लाभ दिला सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क: कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ते प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते आपको अच्छा धन का लाभ प्राप्त हो सकता है। कामकाज को लेकर यह हफ्ते आपको कुछ परेशानी दे सकता है। अधिकारी तथा सहकर्मियों के साथ तालमेल बना कर चलना हितकर रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। छात्र वर्ग को उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

सिंह: सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे। इस हफ्ते आपको धन के नए श्रोत मिल सकते हैं। संतान से आपको लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपकी यात्रा के योग बन सकते हैं। हफ्ते के अंतिम भाग में आपके खर्चें में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते आपकी उलझनें कम हो सकती हैं।

कन्या: कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ते भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आपको कामकाजी क्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। व्यापारिक वर्ग के लिए हफ्ते कोई नई उपलिब्ध दे सकता है। धन लाभ के हिसाब से यह हफ्ते आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। कोई उपहार आपको मिल सकता है। मित्र वर्ग आपके लिए मददगार साबित होंगे। आलस्य से बचने की सलाह है।

तुला: तुला राशि के जातकों के लिए यह हफ्ते धन लाभ वाला बना रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्यायों में इस हफ्ते आपको सुधर देखने को मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें, तथा उनके साथ किसी भी प्रकार की बहसबाजी से बचें। कामकाज के लिहाज से हफ्ते आपको अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। इस हफ्ते मित्रों की मदद से आपका कोई जरूरी कार्य पूर्ण हो सकता है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह हफ्ते व्यापारिक द्रष्टिकोण से उत्तम बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। सेहत के लिहाज से यह हफ्ते आपको कुछ चिंता दे सकता है। भाग्य पक्ष मजबूत रहने से आपको कार्यों में आसानी से सफलता मिलेगी। धन का निवेश इस हफ्ते आप कर सकते हैं। इस हफ्ते अचानक से कोई खर्च सामने आ सकता है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ते अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा।

धनु: धनु राशि के जातकों के लिए यह हफ्ते शारीरिक थकान देने वाला हो सकता है। सेहत को लेकर अगर कोई समस्या है, तो उसका ध्यान रखें। इस हफ्ते कामकाज को लेकर दौड़भाग अधिक बनी रह सकती है। इस हफ्ते कुछ व्यर्थ के खर्चे आपके लिए बने रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ते थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला बना रह सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

मकर: मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते धन का लाभ मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में इस हफ्ते आपको सफलता मिल सकती है। सेहत के लिहाज से यह हफ्ते आपको कुछ परेशानी दे सकता है। व्यापारिक वर्ग को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। कानूनी मामलों में सतर्कता बरतें। इस हफ्ते आपके खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ: इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातकों की सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अचानक धन लाभ का योग इस हफ्ते आपके लिए बन सकता है। संतान के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ते सफलता देने वाला बना रहेगा। पारिवारिक लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। हफ्ते का अंतिम भाग खर्च वाला रहेगा। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ते आपको सफलता देने वाला रहेगा। भाइयों के साथ मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें।

मीन: इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को व्यापारिक क्षेत्र में कुछ अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। कारोबार को लेकर चल रहे प्रयास इस हफ्ते सफल हो सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए हफ्ते शुभ बना रहेगा। इस हफ्ते प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई लाभ आपको मिल सकता है। सेहत के लिहाज से भी हफ्ते अच्छा बना हुआ है। इस हफ्ते आपका मन प्रसन्न बना रहेगा। धन लाभ के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें