Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर लगेगी मुहर

March 11, 2024

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर लगेगी मुहर

नई दिल्ली। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की दूसरी बैठक सोमवार शाम को हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली बैठक में पार्टी 125 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करगी। बताया जा रहा है कि बैठक में गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा और कर्नाटक सहित कई अन्य राज्यों की लोकसभा सीटों पर चर्चा होगी। अगर बिहार, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमति बन जाती है, तो इन राज्यों की लोकसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम पर आज की बैठक में विचार किया जा सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले दो मार्च को भाजपा ने अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में पार्टी ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 195 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए थे। इनमें उत्तर प्रदेश से 51, मध्य प्रदेश से 24, पश्चिम बंगाल से 20, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, असम से 11, तेलंगाना से 9, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5, जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 और अरुणाचल प्रदेश से 2 के अलावा कुछ अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से भी उम्मीदवार शामिल थे। हालांकि बाद में इनमें से दो उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने में अपनी असमर्थता जता दी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें