Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gaza में छह सप्ताह के युद्ध विराम की कोशिश करेगा अमेरिका : Joe Biden

March 11, 2024

Gaza में छह सप्ताह के युद्ध विराम की कोशिश करेगा अमेरिका : Joe Biden

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रमजान के अवसर पर दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय को बधाई देते हुए दोहराया कि अमेरिका बंधकों की रिहाई संबंधी समझौते के तहत कम से कम छह सप्ताह के तत्काल युद्धविराम के लिए अनवरत काम करना जारी रखेगा। जाे बाइडेन ने कहा, कि ‘अमेरिका बंधकों की रिहाई संबंधी समझौते के तहत कम से कम छह सप्ताह के लिए तत्काल युद्धविराम करने के लिए अनवरत काम करना जारी रखेगा। हम स्थिरता, सुरक्षा और शांति के दीर्घकालिक भविष्य की दिशा में कार्य जारी रखेंगे। इसमें यह सुनिश्चित करने के लिए द्विराष्ट्र समाधान शामिल है कि फलस्तीन और इजराइल के लोगों को समान स्वतंत्रता, सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि मिले। स्थायी शांति की ओर यही एकमात्र रास्ता है।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका गाजा में जमीन, हवाई मार्ग और समुद्र के माध्यम से अधिक मानवीय सहायता मुहैया कराने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करना जारी रखेगा। उन्होंने मुसलमान समुदाय को रमजान की बधाई देते हुए कहा, कि ‘यह पवित्र महीना चिंतन और पुन: आरंभ का समय है। इस वर्ष यह महीना अत्यंत पीड़ादायक समय में आया है। गाजा में युद्ध ने फलस्तीनी लोगों को भयानक पीड़ा पहुंचाई है। इस युद्ध में 30,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से अधिकतर आम नागरिक हैं। इनमें हजारों बच्चे भी शामिल हैं। कुछ अमेरिकी मुसलमानों के परिवार के सदस्य हैं, जो आज अपने प्रियजन के जाने के शोक में डूबे हैं।’’

अमेरिकी नेता ने सात अक्टूबर के हमले के बाद हमास के खिलाफ कार्रवाई के इजराइल के अधिकार के प्रति समर्थन जताया है लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि नेतन्याहू को ‘‘इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप निदरेष लोगों की मौत की घटनाओं पर और ध्यान देना चाहिए।’’ जाे बाइडेन ने शनिवार को साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें लगता है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में हमास के खिलाफ अपने युद्ध के तरीके से ‘‘इजराइल की मदद करने के बजाय उसे नुकसान’’ पहुंचा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें