Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेबीज से प्रभावित हुए कुत्तो ने करीब 20 बच्चों को को किया जख्मी

March 12, 2024

रेबीज से प्रभावित हुए कुत्तो ने करीब 20 बच्चों को को किया जख्मी

जंडियाला गुरु: जंडियाला गुरु के इलाके नवी आबादी में रेबीज से प्रभावित कुत्ते ने करीब 20 बच्चों को काट लिया जिनमें कुछ का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इलाका निवासी सुरिंदरपाल सिंह, बलदेव सिंह, हरिंदर सिंह ने बताया कि उनके इलाके में अचानक काले रंग का कुत्ता आया। आते ही बच्चों को काटने लगा। इससे इलाके में दहशत फैल गई। फिर लोगों ने इस कुत्ते को मार दिया। उन्होंने कहा कि जंडियाला में आवारा कुत्तों की गिनती बहुत ज्यादा है। इनकी आबादी को कंट्रोल करने के लिए न ही नगर कौंसिल जंडियाला और न ही पशु पालन विभाग की तरफ से कोई ठोस कदम उठाया गया। इसके अलावा जंडियाला शहर में लोगों ने बिना सरकारी इजाजत के पिट बुल भी रखे हुए हैं जो जानलेवा नस्ल के कुत्ते हैं जिस को घर में पालने पर पाबंदी भी लगी हुई है। बावजूद इसके नियमों को लागू कराने के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें