Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने जम्मू-कश्मीर में रेल सुविधाओं में लाई क्रांति : Manoj Sinha

March 12, 2024

PM Modi ने जम्मू-कश्मीर में रेल सुविधाओं में लाई क्रांति : Manoj Sinha

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश में रेल बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में क्रांति लाने तथा मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को कई रेलवे परियोजनाएं समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने आज केंद्र शासित प्रदेश के लिए 85,000 करोड़ रुपए से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र और सांबा में गति शक्ति टर्मिनल का भी उद्घाटन किया है।

प्रधानमंत्री ने अनंतनाग, अवंतीपोरा, बनिहाल, बारामूला, बडगाम, जम्मू, काजीगुंड, कटरा, श्रीनगर, बिजबेहारा, कठुआ, पंपोर, पट्टन, काकापोरा, पंजगाम, सदूर और मझोम रेलवे स्टेशनों और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्तरां में ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ (ओएसओपी) स्टॉल भी समर्पित किए। उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, कि ‘देश में रेलवे कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के लिए एक महत्वपूर्ण दिन।

प्रधानमंत्री ने 85,000 करोड़ रुपए से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी जो विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के आर्थिक पथ को नया आकार देगी।’’ सिन्हा ने कहा, कि ‘जम्मू-कश्मीर में रेल बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में क्रांति लाने के लिए प्रधानमंत्री का आभारी हूं। श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (पीएमबीजेके) के खुलने से यात्रियों के लिए किफायती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं और कई लोगों के लिए आजीविका के अवसर सुनिश्चित होंगे।’’ उन्होंने कहा कि अनंतनाग, पंपोर, पट्टन, काकापोरा, पंजगाम, सदूर, मझोम, अवंतीपोरा, बनिहाल, बारामूला, बडगाम, जम्मू, काजीगुंड, कटरा, श्रीनगर, बिजबेहरा और कठुआ में‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’(ओएसओपी) स्टॉल सीमांत वर्गों के कारीगरों को अवसर तथा अतिरिक्त आय प्रदान करेंगे।

सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सांबा में एक गति शक्ति टर्मिनल और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर एक रेल कोच रेस्तरां की भी सौगात दी है। गति शक्ति टर्मिनल परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने और पूरे क्षेत्र में माल की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें