Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीज के लगधाडी में पहाड़ी से गिरी जिप्सी, 7 युवक हुए घायल

March 12, 2024

पीज के लगधाडी में पहाड़ी से गिरी जिप्सी, 7 युवक हुए घायल

जिला कल्लू के मुख्यालय के साथ लगते पीज के लगधाड़ी में एक जिप्सी नियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरी। वही इस सड़क दुर्घटना में जिप्सी में सवार सात युवक घायल हुए हैं। जिन्हें ढालपुर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। वहीं इनमें तीन युवकों के सिर पर चोट आई और बाकी युवकों की हालत बेहतर है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम भी ढालपुर अस्पताल पहुंच गई है और अब युवकों के बयान भी दर्ज किया जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी युवक अखाड़ा के रहने वाले हैं और यह पीज़ में देवता जमदग्नि ऋषि को फाग मेले का निमंत्रण देने के लिए जा रहे थे। ऐसे में लगधाडी के समीप अचानक सामने से एक छोटी बच्ची गाड़ी के सामने आ गई। जिस कारण चालक का नियंत्रण जिप्सी से खो गया और जिप्सी पहाड़ी से लुढ़कती हुई नीचे जा गिरी। गनीमत यह रहेगी थोड़ी दूर जाकर ही जिप्सी किसी पेड़ से टकरा गई। जिसके चलते जिप्सी रुक गई। वरना इस सड़क हादसे में किसी की जान भी जा सकती थी। जिप्सी के नीचे गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण विभाग के पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिप्सी से बाहर निकल गया। घायलों को वाहन के माध्यम से ढालपुर अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। ढालपुर अस्पताल में चार युवक अच्छी हालत में है जबकि तीन युवकों के सिर में चोट आई हुई है। जिनका डॉक्टर के द्वारा एक्सरे भी लिया जा रहा है। एसपी कुल्लू डॉ गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के द्वारा दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। वहीं अब सभी युवकों की हालत भी बेहतर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें